Tuesday, April 19, 2011

फाजिल्का की संस्कृति के दर्शन होंगे हेरिटेज फेस्टिवल में

जागरण संवाददाता, फाजिल्का

पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रोमोशन बोर्ड के सहयोग से ग्रेजूएट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से फाजिल्का की विरासत को समíपत फाजिल्का हेरिटेज फेस्टिवल-2011 का आयोजन 21 से 24 अप्रैल तक प्रताप बाग में किया जाएगा। फेस्टिवल में हैंडीक्राफ्ट, कर्म कौशल के अलावा अनेक कारीगरों द्वारा तैयार अदभुत कलाकृतिया सजाई जाएंगी। इसके अलावा फूड जोन, आर्ट गैलरी, सास्कृतिक एवं यूथ जोन बनाया जाएगा, जिसमें फाजिल्का की जीवन शैली, उसके सास्कृतिक पहलुओं तथा यहा की बनी वस्तुओं को दिखाया जाएगा।

एसोसिएशन के संरक्षक डा. भूपेंद्र सिंह व सचिव नवदीप असीजा ने बताया कि इस फेस्टिवल में फाजिल्का के इतिहास, संस्कृति एवं भविष्य पर खास कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। चार दिवसीय फेस्टिवल को शिक्षकों, बच्चों, महिलाओं और युवाओं के नाम पर चार हिस्सों में बांटा गया है। फेस्टिवल की पहली रात शिक्षकों के नाम होगी, जिस दौरान क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। 22 अप्रैल की रात बचपन को समर्पित रहेगी। जो बच्चे देश का भविष्य है और जिन्होंने फाजिल्का में पर्यावरण को सुधारने में अपना अहम योगदान दिया है, को सम्मानित किया जाएगा। 23 अप्रैल की नाइट वूमेन आफ फाजिल्का होगी। इस दौरान उन महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में फाजिल्का का नाम रोशन किया है। 24 अप्रैल की रात यूथ को समर्पित होगी। इसमें युवाओं में किस तरह से बदलाव आ रहा है, उनकी जरूरतें और उनके भविष्य के बारे में चर्चा की जाएगी। चारों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व गतका प्रदर्शन किया जाएगा।

इस उपलक्ष्य में फाजिल्का के ऐतिहासिक घटा घर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। घंटा घर चौक में शाम-ए-गजल कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। गौरतलब है कि एसोसिएशन की ओर से फाजिल्का में ईको कैब-डायल-ए-रिक्शा, कार फ्री जोन, साझा चूल्हा, फाजिल्का नालेज सिटी, आनंद उत्सव आदि प्रोजेक्टस पर कार्य किया जा चुका है।

---------

मुख्य आकर्षण रहेगी बंगले की रसोई

फाजिल्का : बंगले के नाम से प्रसिद्ध फाजिल्का के हेरीटेज फेस्टिवल में मुख्य आकर्षण बंगले की रसोई रहेगी। सचिव इंजीनियर असीजा ने बताया कि चंडीगढ़ से होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों द्वारा यहां रसोई सजाकर अलग-अलग प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/punjab/4_2_7599710.html

No comments: