Monday, April 22, 2013

महोत्सव की तीसरी रात नारी शक्ति का यशोगान

जागरण संवाददाता, फाजिल्का

स्थानीय प्रताप बाग में जारी फाजिल्का विरासत महोत्सव की तीसरी रात नारी शक्ति को समर्पित रही। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद शेर सिंह घुबाया व क्षेत्र की विख्यात महिला शख्सियतों ने दीप प्रज्वलित कर की।

एसोसिएशन के सचिव नवदीप असीजा ने बताया कि हैप्पी डिलाइट ने मां को समर्पित गीत से नारी शक्ति का यश गाया। बाद में भू्रण हत्या के खिलाफ कटाक्ष करता नाटक 'नई आबादी' ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं पंजाबी महिलाओं के परंपरागत परिधानों पर आधारित फैशन शो की प्रस्तुति से ज्योति किड केयर होम की नन्ही छात्राओं ने वाहवाही लूटी। कौटिल्य इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे छात्र शिवम धूड़िया ने विकलांगता को चुनौती दे जीवन जीने का जज्बे पर कविता पाठ और सत्यमेव जयते के गीत मुझे क्या बेचेगा रुपया..पर स्कूल के बच्चों ने कोरियाग्राफी से समां बांधा। सबसे ज्यादा मनोरंजन जीएमपी फायर ग्रुप और जॉन ग्रुप के युवाओं द्वारा मैलोडी पर आधारित डांस परफार्मेस ने किया। साथ ही नन्ही बच्ची यशु खुराना ने परिवार व पारिवारिक मूल्यों पर आधारित कविता प्रस्तुत कर उपस्थिति को भाव विभोर किया।

इस मौके पर शशि आहूजा, प्रीतम कौर, डा. आशा गुंबर, मोना कटारिया, कविता सपड़ा, संरक्षक डा. भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र आहूजा, एडवोकेट उमेश कुक्कड़, नरेश सपड़ा, रवि खुराना, रीतिश कुक्कुड़, राजीव चोपड़ा, राजीव दावड़ा, बलजीत सिंह, अमनजोत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
---

राय सिख वारियर का लोकार्पण

फाजिल्का: महोत्सव के दौरान एसोसिएशन के डा. भूपेंद्र सिंह द्वारा फाजिल्का को समर्पित अपनी पुस्तक श्रृंखला में लिखी तीसरी पुस्तक द राय सिख वारियर का लोकार्पण मुख्यातिथि सांसद शेर सिंह घुबाया ने किया। पुस्तक में राय सिख बिरादरी की शुरुआत से लेकर अब तक के 800 साल पुराने इतिहास को संकलित किया गया है।
---

विक्रम शुक्ला का सम्मान
फाजिल्का: सरहदी शहर फाजिल्का में पले-बढ़े और अब गायकी में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके गायक विक्रम शुक्ला का हैरिटेज फेस्टिवल में विशेष सम्मान किया गया। विक्रम ने अपनी यहां संगीत संबंधी शिक्षा दीक्षा, गुरु मास्टर कृष्ण शांत द्वारा दी गायकी की नेमत के लिए उनका आभार जताया। साथ ही अपने प्रसिद्ध गीतों से उपस्थिति का मनोरंजन किया।

No comments: